आर्मी पब्लिक स्कूल, राँची में 24 अगस्त को “जल : आज प्रबंधन, कल सुरक्षित” विषय पर अंतरविद्यालयीय संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दीपाटोली, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, लोयला कॉन्वेंट स्कूल एवं आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीआईटी मेसरा के डॉ. वी.एस. राठौर एवं डॉ. नीता कुमारी निर्णायक रहे। विद्यार्थियों ने जल संकट, वर्षाजल संचयन, भूजल संरक्षण, अपशिष्ट जल पुनः उपयोग, स्मार्ट सिंचाई और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। आर्मी पब्लिक स्कूल विजेता रहा। स्प्रिंगडेल की आशिमा रोशनी सर्वश्रेष्ठ वक्ता और आर्मी पब्लिक स्कूल के चिराग सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतकर्ता चुने गए। सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल को सर्वश्रेष्ठ नवाचारी विचार का पुरस्कार मिला।



