Breaking News खेल

रांची जिला अंडर -14 आयु वर्ग बालक-बालिका खुली चयन खो-खो प्रतियोगिता 24 एवं 25 सितंबर को लीची बागान में 

 

राची, झारखण्ड  | सितंबर  | 22, 2022 ::  रांची जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला अंडर -14 आयु वर्ग बालक-बालिका खुली चयन प्रतियोगिता डीजे लीची बागान ग्राउंड सेक्टर 2 धुर्वा रांची 4 में आयोजित की गई है

इस प्रतियोगिता में रांची जिले के किसी भी कोटि के विद्यालय/ प्रखंड /क्लब स्तर के बालक-बालिका 24 सितम्बर 2022 को तीन बजे तक लीची बागान प्रांगण, सेक्टर -2, धुर्वा, रांची में सम्पन्न होगा।

खिलाड़ियों को चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आधार कार्ड की छाया प्रति /2 कलर पासपोर्ट साइज फोटो एवं प्रति खिलाड़ी Rs 100/- के साथ 24 सितम्बर (शनिवार) को, अपराह्न तीन बजे तक रांची जिला के प्रशिक्षक सुभाष गांगुली के पास सम्पर्क कर सकते हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए रांची जिला खो-खो संघ के महासचिव अजय झा (7004780580) से सम्पर्क कर सकते हैं।

खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.01.2009 के बाद होना चाहिए।

खुली चयन प्रतियोगिता
24 सितम्बर को अपराह्न तीन बजे से संध्या 6 बजे तक एवं 25 सितंबर को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक चलेगा।

चयनित रांची जिला बालक – बालिका
खो-खो टीम के सभी खिलाड़ियों को 7 से 9 अक्टूबर 22 तक धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय सबजुनियर खो-खो बालक – बालिका प्रतियोगिता में रांची जिला का नेतृत्व करेंगे।

यह जानकारी रांची जिला खो-खो संघ के महासचिव अजय झा ने दी।

Leave a Reply