Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस इंजिनियरिंग ब्रांच के तीन विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन मल्टी नेशनल कंपनी टेक महेंद्रा मे

राची, झारखण्ड | जून | 13, 2023 :: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस इंजिनियरिंग ब्रांच के तीन विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन मल्टी नेशनल कंपनी टेक महेंद्रा ने किया है।
विद्यार्थियों का चयन टेक्निकल सपोर्ट एक्यूटिव के पद पर किया गया है।
प्लेसमेंट ऑफिसर तृस्ता घोष ने बताया की चयनित विद्यार्थियों का जॉब लोकेशन भुबनेश्वर में होगा तथा शुरूआती दौर में इन्हें 1.8 लाख का सालाना वेतन मिलेगा। कंपनी की एचआर हेड रोहिणी कुमारी ने चयनित विद्यार्थियों को जॉयनिंग लेटर दिया।
चयनित विद्यार्थियों में शिवानी कुमारी, अंजलि कुमारी व वेदांत हिम्मतसिंहका का नाम शामिल है।
मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. अर्शद उस्मानी, डॉ ए भट्टाचार्य, प्रो. अंकित कुमार आदि शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सभी सफल विद्यार्थियों को कैंब्रिज ट्रस्ट की चेयरर्पसन जानकी देवी ने बधाई दी है।

Leave a Reply