Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

दिल्ली : 2nd हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर विभागीय राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में झारखंड के खिलाड़ियों से सजी टीमों का रहा दबदबा

रांची, झारखण्ड  | मार्च  | 30, 2022 :: 23 मार्च से 30 मार्च तक दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया अंतर विभागीय राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में विभिन्न विभाग के कल 6 टीमों ने भाग लिया था इन छह टीमों में 5 टीमों में झारखंड के 16 खिलाड़ी सम्मिलित है जिन टीमों में झारखंडी खिलाड़ियों की संख्या अधिक थी उन टीमों का रिजल्ट भी बेहतर रहा।प्रतियोगिता में शामिल 6 टीमों में से 4 टीमों के गोलकीपर झारखंड के खिलाड़ी थे ।जहां चैंपियन रही रेलवे की टीम में झारखंड के दो खिलाड़ी गोलकीपर सोनल मिंज और अलका डुंगडुंग थे। वही उप विजेता रही सीमा सशस्त्र बल की टीम में झारखंड के ही 06 खिलाड़ी गोलकीपर अल्फा केरकेट्टा ,रंजिता मिंज, मुक्ता मुंडू,अल्बीना तिर्की , कुमुदनी कुल्लू,,मक्सिमा एक्का थी। वही तीसरे स्थान प्राप्त करने वाली ऑल इंडिया पुलिस सोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीम में झारखंड के 05खिलाड़ी गोलकीपर प्यारी मंजू टोपनो,प्रिसिला तिर्की,सुप्रिया मुंडू,पिंकी एक्का,रीना बा थी।जबकि चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम में झारखंड की एक खिलाड़ी अनिमा टिडु थी और पांचवे स्थान प्राप्त करने वाली भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम में झारखंड के दो खिलाड़ी गोलकीपर प्रमिला कुमारी और अंजना डुंगडुंग थे।प्रतियोगिता के अंतिम स्थान में आने के साथ एक भी मैच ना जीतने वाली यूको बैंक की टीम झारखंड के कोई भी खिलाड़ी नही थे।
प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीनो टीमों के साथ इन पदक विजेता तीनो टीम में सामिल झारखंड के सभी 13खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों की ओर से बहुत बहुत बधाई।

Leave a Reply