Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

U-17 सब जूनियर (कैडेट) बालक/ बालिका एवं फेडरेशन कप सीनियर पुरुष/महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2022 में भाग लेने हेतु झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता /चयन ट्रायल  9 अप्रैल 2022, को रांची में

 

रांची, झारखण्ड  | मार्च  | 30, 2022 ::
झारखंड राज्य U-17 सब जूनियर एवं फेडरेशन कप सीनियर पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन गणपत राय इंदौर स्टेडियम खेलगांव रांची में दिनांक 09/04/2022 प्रातः10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में सब जूनियर उम्र सीमा 2005, 2006, (एवं 2007 के जन्मतिथि वाले  खिलाड़ियों को मेडिकल सर्टिफिकेट/पैरेंटल सर्टिफिकेट) की आवश्यकता होगी।

फेडरेशन कप आयु सीमा 20 साल एवं इससे ऊपर के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। (2004,2003 मेडिकल सर्टिफिकेट/पैरेंटल सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी)।

खिलाड़ियों को चयन ट्रायल/ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र ,आधार कार्ड,आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति, 10th की मार्कशीट और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा ।

इस दोनों ही प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान, दिनांक 15 अप्रैल से 19 अप्रैल 2022, रांची के गणपत राय इंदौर स्टेडियम झारखंड में आयोजित U-17 सब जूनियर एवं फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों के भार वर्ग निम्न है

U-17 सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता

बालक फ्री स्टाइल…
45kg, 48kg, 51kg, 55kg, 60kg, 65kg, 71kg, 80kg, 92kg, 110kg

बालक ग्रीको रोमन…
45kg, 48kg, 51kg, 55kg, 60kg, 65kg, 71kg, 80kg, 92kg, 110kg

बालिका भार वर्ग
40kg, 43kg, 46kg, 49kg, 53kg, 57kg, 61kg, 65kg, 69kg, 73kg.

फेडरेशन कप सीनियर कुश्ती भार वर्ग

पुरुष फ्रीस्टाइल
57kg, 61kg, 65kg, 70kg, 74kg, 79kg, 86kg, 92kg, 97kg, 125kg.

पुरुष ग्रीको रोमन
55kg, 60kg, 63kg, 67kg, 72kg, 77kg, 82kg, 87kg, 97kg, 130kg.

पुरुष भार वर्ग
50kg, 53kg, 55kg, 57kg, 59kg, 62kg, 65kg, 68kg, 72kg, 76kg.

सपोर्टिंग स्टाफ एवं खिलाड़ियों को कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट की कॉपी साथ होना आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें राजीव रंजन(भीम)-7352062572.

यह जानकारी झारखंड राज्य कुश्ती संघ के के महासचिव श्री रजनीश कुमार ने दी है।

*धन्यवाद*

Leave a Reply