Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 का करेंगे उद्घाटन

 मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 का करेंगे उद्घाटन

*राज्य सरकार द्वारा 100 से अधिक स्टॉल्स होंगे जिनमें विभिन्न योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

*हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप भी होगा महोत्सव में

* राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में 8 सेक्शन में कुल 320 स्टॉल होंगे

* झारखंड के प्रमुख त्यौहार एवं नृत्य के नाम पर होंगे सेक्शन

* महात्मा गांधी के जीवनी पर आधारित होगा गांधी म्यूजियम

* झारखंड के वीर पुत्र बिरसा मुंडा के नाम से होगा मुख्य स्टेज सभागार

* झारखंडी धुस्का बर्रा से लेकर अलग-अलग राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन भी स्टॉल में शामिल

* कारपेट एरिया फर्नीचर, कुकरी आइटम्स और कालीन से गुलजार रहेगा

===================

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 25, 2022 ::  राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 28 दिसम्बर 2022-23 का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। यह महोत्सव 28 दिसंबर से शुरू होगा और इसका समापन 8 जनवरी 2023 को किया जाएगा । यह महोत्सव आम लोगों के लिए सुबह 10:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक खुला रहेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खादी बोर्ड के सीईओ श्री राखाल चन्द्र बेसरा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आम जनों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी महोत्सव में शामिल हुए लोगों को दी जाएगी ।जिसके लिए 100 से अधिक स्टॉल्स होंगे जिनमें लोग राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे और उन योजनाओं से जुड़ सकेंगे।

* हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप

श्री बेसरा ने बताया कि महोत्सव में हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से लोगों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप की भी व्यवस्था रहेगी।

* महोत्सव में 6 हैंगर बनाए जा रहे हैं जिनमें 2 जर्मन हैंगर होंगे

श्री बेसरा ने बताया कि खादी एवं सरस महोत्सव में कुल 8 सेक्शन के 320 स्टॉल होंगे ,जिसमें खादी और सरस से जुड़े स्टॉल भी शामिल रहेंगे।

* झारखंड के प्रमुख त्यौहार एवं नृत्य के नाम पर रखे जाएंगे हैंगर के नाम

उन्होंने बताया कि झारखंड का प्रमुख त्यौहार सरहुल ,मागे, सोहराई एवं टुसू और नृत्य के नाम पर छऊ, पाईका, झुमर एवं दसाई पर रखे गए हैं सभी सेक्शन के नाम।

* महात्मा गांधी की जीवनी पर आधारित होगा गांधी म्यूजियम

खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि विचार है ।खादी भारतीय कपड़ा विरासत का प्रतीक है ।खादी की असली पहचान महात्मा गांधी और भारत की आजादी की लड़ाई से है। इसलिए हर बार की तरह राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव महात्मा गांधी को समर्पित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन के हर पहलुओं को समेटे उनकी तस्वीरों के माध्यम से उनके जीवन पर आधारित गांधी म्यूजियम होगा ।जिससे लोग गांधी के विचारों के साथ खादी के महत्व को समझ पाएंगे।

* मुख्य स्टेज सभागार झारखंड के वीर पुत्र बिरसा मुंडा के नाम

श्री बेसरा ने कहां की जितने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे जिसमें पारंपरिक लोक नृत्य ,गायन एवं वादन ,हिंदी गायन, नृत्य नाटिका आधुनिक फोक गायन एवं बैंड शामिल होंगे वे सभी मुख्य स्टेज पर होंगे इसलिए मुख्य स्टेज का नाम झारखंड के वीर पुत्र बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है ।

* स्वादिष्ट व्यंजनों का उठा पाएंगे लुफ्त

महोत्सव में झारखंडी धुस्का बर्रा से लेकर अलग-अलग राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्टॉल शामिल होगा ।साथ ही कारपेट एरिया तरह-तरह के फर्नीचर, कुकरी आइटम्स और कालीन से गुलजार रहेगा।

Leave a Reply