Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

प्रज्ञा गुरुकुल में सावन महोत्सव

राची, झारखण्ड | जुलाई | 14, 2023 :: अशोक नगर स्थित प्रज्ञा गुरुकुल में आज शिक्षार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ सावन महोत्सव में भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के अनुरूप हरित पोशाकों में खुद को प्रस्तुत किया।

शिक्षिकाओं ने किसानी के संघर्ष पर आपसे चर्चा की और खाद्य-सम्मान की महत्ता समझाई।
वर्षा के महत्व, जल-संरक्षण और जलवायु के सम्मान पर अपने विचार साझा किये /कवितायें बाँचीं।

हरे-भरे विश्व की परिकल्पना कर कलाकृतियाँ उकेरीं और इन्हें विद्यालय को समर्पित किया।

छोटे से भोज के पश्चात कार्यक्म संपन्न हुआ।

उक्त उत्सव में सभी सहायिकाएं, परिचालक, शिक्षक और प्रशासकगण उपस्थित थे।

प्रज्ञा गुरुकुल विगत उन्नीस-वर्षों (२००४ -२३) से छोटे-बच्चों को बड़ी जिम्मेदारियों के लिये तैयार करने की दिशा में सेवारत रही है। हमें इस उपक्रम में ५००० से अधिक उभरते नागरिकों के साथ कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply