रांची झारखण्ड | जून | 05, 2022 :: खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 पंचकूला हरियाणा में झारखंड योगासन टीम ने आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में रजत पदक प्राप्त करके झारखंड का मान बढ़ायाl प्रतियोगिता में पूरे देश के बेहतरीन राज्य 8 इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलते हैं पारंपरिक खेलों की श्रेणी में योगासन को पहली बार इसमें शामिल किया गया जिसमें झारखंड से न्यासा सरकार एवं श्रेया भट्टाचार्य में भाग लिया इस टीम के कोच प्रज्ञा प्रोमिता एवं मैनेजर के रूप में विपिन कुमार पांडे शामिल हैं बच्चों की इस सफलता पर झारखंड के खेल निदेशक श्री जीशान कमर सर नोडल ऑफिसर प्रमोद शरण खेलो इंडिया सीडीएम उपवन बाड़ा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष श्री संजय सिंह एवं योगासना के समस्त पदाधिकारी एवं योग प्रेमियों ने बच्चों को बधाई दी एवं आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगासन खेल में झारखंड का नाम ऊंचा करने के लिए शुभकामनाएं दी है l




