Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

मानवता के महानायक थे संत गाडगे बाबा : उपेन्द्र रजक

राची, झारखण्ड | फरवरी | 23, 2024 ::

शुक्रवार को राष्ट्रसंत संत गाडगे बाबा की 148वीं जयंती समारोह का आयोजन लालपुर राॅची में प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार रजक की अध्यक्षता में मनायी गई। श्री रजक सहित उपस्थित अतिथियों ने संत गाडगे बाबा के चित्र पर पुष्पांजली अपिॅत कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संत गाडगे बाबा के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डलते हुए उपेन्द्र रजक, रंधीर रजक, अशोक रजक ने कहा कि संत गाडगे बाबा मानवता के महामानव थे। उन्होंने जीवन काल में देश के कई स्थानों पर दर्जनों धमॆशाला, पनशाला पाठशाला, छात्रवास आदि का निर्माण करवाएं जो आज भी संचालित है। उन्होंने कहा कि संत गाडगे बाबा का जन्म 23 फरवरी को महाराष्ट्र के अमरावती जिला के शेनगांव में हुआ था। वे बुद्घ के मार्ग से प्रभावित हो कर 25 वषॆ की आयु में गृह त्याग दिए और समाज में फैले अंधविश्वासों छुआ- छूत आडंबर, दहेज प्रथा, अशिक्षा, गंदगी के विरूद्ध बड़ा संघषॆ कर समाज सुधार के क्षेत्र में कई कायॆ किए।उनके सम्मान में संत गाडगे ग्राम स्वच्छता अभियान संचालित ह। साथ ही महराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े विश्वविद्यालय अमरावति संत गाडगे विद्यालय संचालित है। वे 1908 ई में ही गांव – गांव जाकर नली/गली गटर साफ कर लोगों के बीच स्वच्छता व शिक्षित रहने का संदेश देते थे।
जयंती कायॆक्रम में संजय रजक , राकेश रजक, सोनू रजक, रिजेश रजक , अखिलेश रजक, अशोक रजक, प्रदीप रजक, सुनिल रजक, मोनू रजक, संजय रजक, विजय रजक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply