Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनी दादी जानकी जी की पुण्यतिथि

राची, झारखण्ड | मार्च | 28, 2024 ::

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान, हरमू रोड रॉची में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी जी के पुण्यतिथि को वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित नाबार्ड के डी.जी.एम. सुभाष चन्द्र गर्ग ने कहा कि 140 से भी अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली महातपस्वी दादी जानकी जी का जीवन हमें सेवा भाव का सच्ची पहचान देता है। लोग आते हैं और चले जाते हैं पर इतिहास उन्हीं का बनता है जो श्रेष्ठ कार्यों से अपना नाम अमर कर जाते हैं। दादी जी के तीन शब्द सच्चाई, सफाई और
सादगी आध्यात्मिक गहराई का परिचय कराते हैं।

आर्किटेक्चर सोनम ने कहा दादी जी का जीवन दिव्य गुणों का स्वरूप था। उनकी एकाग्रता शक्ति बड़ी गजब की थी। 104 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने अन्तराष्ट्रीय संस्था का सुंदर संचालन किया। प्रभु प्रेम के बीज बोकर भगवान का संदेश वाहक बनकर अग्रणी भूमिका
निभाई।

कार्यक्रम में उपस्थित इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्षा सुमन सिंह ने कहा उनका तीन बारी ऊँ शांति कहना मैं कौन, मेरा कौन मुझे क्या करना है सहज प्रभु की याद दिलाता है। वे
स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर भी रहीं। ऐसी सरल जीवन जीने वाली के प्रति हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने सभी ब्रह्मावत्सों को प्ररित करने वाली दादी जी के दिव्य जीवन पर प्रकाश डाला। उनकी विशेषताओं व गु्णों का वर्णन करते हुए निर्मला
बहन ने कहा कि दादी जी ने 100 से अधिक देशों में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को पहुंचाया। देश विदेश के भाई बहनों को ज्ञान योग की शिक्षा दे कर उन्हें शिव बाबा का बच्चा
बना देती थीं। लोग दादी को अपने परिवार से बढ़कर मानते थे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्रह्मावत्सों ने दादी जानकी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बाल कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply