Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ) के द्वारा “सालों भर योग करें और निरोग रहे ” अभियान की शुरुआत 

 

रांची, झारखण्ड  | जून  | 21, 2022 ::  आज दिनाँक 21 जून 2022 दिन मंगलवार को 8 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर भारत के 75 वा अमृत महोत्सव के अंर्तगत देश के यसस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा योग अभियान को जन जन तक पहुँच।ने को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ )राँची महानगर के तत्वावधान में कांके कोंगे गाँव में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं एवं बच्चों को योग कराया गया।ज्ञात है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ) के द्वारा “सालों भर योग करें और निरोग रहे ” अभियान कि आज से शुरुआत की गई।इस अभियान कि शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ,भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर के उपाध्यक्ष सनोज सिंह एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर (कला एवं खेल प्रकोष्ठ )के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने किया।इस अवसर पर आज के इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों को योग के महत्व को बताया गया।इस अवसर पर योग शिक्षक महादेव पाण्डेय एवं योग शिक्षिका प्रीति कुमारी ने योग के प्रति लोगों को जागरूक किया साथ ही साथ इसका अनुपालन करने एवं अपने जीवन में हमेसा योग करने का भी संकल्प दिलाया।इसी से हम अपने जीवन को स्वास्थ्य एवं रोगमुक्त बना सकतें हैं।इस अवसर पर सखी मंडल,इक उम्मीद,होप संस्था के सभी लोगों ने योगाभ्यास किया।इस अवसर मयूर आसन,सुखासन,पदमासन,शीर्षा सन,तडासन,आदि कई तरह के योगाभ्यास कराए गए। यह अभियान सालों भर चलेगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से,नवीन कुमार, संजय प्रामाणिक,नयन कुमार,समेत कई लोग उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply