राची, झारखण्ड | नवम्बर | 23, 2024 ::
संत जेवियर्स कॉलेज रांची के इंटर डिपार्टमेंटल फुटबाल टूर्नामेंट 2024 का फाइनल मैच शनिवार दिनांक: 23/11/2024 को कॉलेज ग्राउंड में खेला गया| टूर्नामेंट का अंतिम दिन फाइनल के लिए तीन मैच इंटरमीडिएट आर्ट्स सेक्शन व साइंस सेक्शन के बीच, वहीँ डिग्री (बॉयज) हिन्दी विभाग व भूगोल विभाग और डिग्री (गर्ल्स) में हिन्दी विभाग व कॉमर्स विभाग के बीच खेला गया| सब टीमों के बीच फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा| टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को देखने केलिए कॉलेज ग्राउंड पूरी तरह से खचाखच भरा था|
शुरुआती मैच इंटर के आर्ट्स (फर्स्ट) व विज्ञान (अंतिम) के बीच खेला जिसमें इंटर आर्ट्स के टीम ने पेनाल्टी शूट कर 1-0 से जीत हासिल की| दुसरे मैच में डिग्री फाइनल (लड़की) हिन्दी व कॉमर्स के बीच खेला गया जिसमें हिन्दी विभाग की टीम ने 1-0 गोल दाग ख़िताब अपने नाम किया| तीसरे व अन्तिम मैच डिग्री (बॉयज) हिन्दी व भूगोल विभाग के टीमों ने ड्रा किया तो 6-5 पेनल्टी शूट कर हिन्दी विभाग ने अपनी जीत दर्ज करायी| लड़कों में प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट भूगोल विभाग के आलोक ताम्बा व प्लेयर ऑफ़ मैच हिन्दी विभाग के विक्की बारला तो वहीँ लड़कियों में प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट हिन्दी विभाग की जुदित एक्का और प्लेयर ऑफ़ मैच हिन्दी विभाग की आनंदित बेक रहीं| इस अवसर राँची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए| उन्होंने ने अपने संबोधन सभी टीमों को शुभकामना देते हुए कहा कि कॉलेज पढ़ाई सारी व्यवस्थाओं के साथ खेल के सभी संसाधन उपलब्ध उपलब्ध अगले पायदान पर रखता है | उन्होंने अपील करते हुए कहा कि खिलाडियों को जोश व होश के साथ मैदान में उतरने की सलाह दी| कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एन. लकड़ा, एसजे ने भी अपने संबोधन द्वारा सभी टीमों का हौसला बढ़ाया|
मौके पर कॉलेज के रेक्टर डॉ. सुधीर मिंज एसजे, उप-प्राचार्य डॉ रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे, उप-प्राचार्य (इवनिंग) डॉ. अजय अरुण मिंज, एसजे, रजिस्ट्रार डॉ. फादर केनेडी सोरेंग, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय सिन्हा, डॉ. मारकुस बारला, डॉ. शिव कुमार, बर्सर रवि हेमंत कुजूर, स्पोर्ट्स इंचार्ज राम मुर्मू सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित थे|




