Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

झारखंड जिम्नास्टिक संघ के द्वारा पतरा गोंदा,कांके रोड में ग्रामीणों के बीच मनाया गया अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस

 

रांची, झारखण्ड  | जून  | 21, 2022 ::  आज दिनांक 21-06-2022, मंगलवार को झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के द्वारा चटकपुर पंचायत के पतरा गोंदा गाँव में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस *‘मानवता के लिए योग’* की थीम पर धूमधाम के साथ मनाया गया। जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने वहां उपस्थित लोगों को योग के संदर्भ में जानकारी दीं और बताया कि योग द्वारा कैसे हम स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, और क्या क्या फायदे होते हैं। इस अवसर पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी सचिव राजीव रंजन ने कहा कि अपने व्यस्ततम समय से कुछ समय रोजाना, शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योगासनों को शामिल करके उसका लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। साथ ही योग से शरीर तथा विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं। योग पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति की अलग पहचान बनाता है।”
इस अवसर पर झारखण्ड जिम्नास्टिक संघ के निशिकांत पाठक, राजीव रंजन,गोविन्द झा, तुलिका श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता,रंजना रंजन
चटकपुर वार्ड सदस्य 3 नमीता देवी,इसके साथ ही जिम्नास्टिक,खिलड़ी खिलाड़ी,गाँव के ग्रामीण एव्म बच्चों उत्साहपुर्वक भाग लिया।

Leave a Reply