Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व महाधिवक्ता स्व अनिल सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 18, 2023 ::

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज राज्य के पूर्व महाधिवक्ता एवम पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व अनिल सिन्हा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन केलिए लाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा एवम पुष्प अर्पित कर स्व अनिल सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री मरांडी ने कहा कि अनिल सिन्हा का असमय चला जाना पार्टी की अपूरणीय क्षति है। पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया।
उन्होंने ईश्वर से स्व सिन्हा की आत्मा की शांति केलिए प्रार्थना की।
कहा भगवान उन्हे श्री चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को दुख की बेला में धैर्य एवम साहस दें।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,सूरज चौरसिया,सरोज सिंह,राजश्री जयंती,सुनील साहू,अरुण झा,चंद्रप्रकाश,कुमार हर्ष,अरविंद सिंह,शोभा यादव, कमाल खान,राजीव रंजन मिश्र,संजय सहाय,लक्ष्मीचंद्र दीक्षित प्रशांत सिंह,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply