राची, झारखण्ड | जनवरी | 27, 2025 ::
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा का आयोजन किया गया है। अन्नपूर्णा सेवा संस्था की श्रीमती मीरा अडूकिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से किया गया। दोपहर 1 बजे भगवान श्री राज श्याम जी को केसरिया खीर का विधिवत भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया ने अपने सुमधुर मनमोहक भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। एवं पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि गणतंत्र दिवस मे सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा सेवा धाम में बने भगवान श्री राधाकृष्ण मंदिर मे लगभग 15 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के सदस्य गण उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 9 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर के मुख्य पुजारी अरविंद पांडे ने श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम आश्रम मे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के सभी लोग उपस्थित थे।




