Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

दक्षिण एशिया में जेसुइट उच्च शिक्षा की पुनर्कल्पना और पुनर्गठन’ विषय पर अपना तीन-दिवसीय सम्मेलन 

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  27, 2025 ::

जेसुइट हायर एजुकेशन एसोसिएशन साउथ एशिया (जेएचईएएसए) ने सोमवार को रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में ‘दक्षिण एशिया में जेसुइट उच्च शिक्षा की पुनर्कल्पना और पुनर्गठन’ विषय पर अपना तीन-दिवसीय वार्षिक सम्मेलन 2025 शुरू किया।

इस सम्मेलन में देश भर के कई जेसुइट कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्राचार्य, कुलपति, निदेशक और महत्वपूर्ण ऑफिस होल्डर्स सहित 80 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में एनईपी 2020 और यूजीसी विनियम 2025 पर गहन चर्चा होनी है।

सम्मलेन में शामिल जेसुइट कॉन्फ्रेंस ऑफ साउथ एशिया (जेसीएसए) के अध्यक्ष फादर स्टैनिस्लॉस डिसूजा, एसजे ने उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि सम्मेलन में भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी और उच्च शिक्षा में आवश्यक नियामक अधिकारियों के नए सुधारों का सुझाव दिया जाएगा।

रांची के प्रांतीय सुपीरियर, फादर अजीत कुमार जेस ने इस दौरान कहा कि यह सम्मेलन सही समय पर आयोजित किया गया है, जहां विचारों का आदान-प्रदान और महत्वपूर्ण चर्चा शिक्षा प्रणाली को आकार देगी और उच्च शिक्षा में छात्रों और अन्य हितधारकों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करेगी। जेएचईएएसए/सीएसएचई के सचिव फादर सी. जो अरुण एसजे ने सम्मेलन की गतिशीलता और उपयोगिता पर चर्चा किया।

इससे पहले, सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्रिंसिपल फादर प्रदीप कुजूर और रेक्टर फादर सुधीर मिंज ने सभी प्रतिनिधियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और सम्मेलन सत्र की सफलता पर अपने विचार साझा किए।

 

Leave a Reply