राची, झारखण्ड | जनवरी | 27, 2025 ::
गणतंत्र दिवस पर नागरमल मोदी सेवा सदन के अध्यक्ष अरूण छावछरिया ने झंडोतोलन किया। इसके उपरांत सदन की उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन के निर्देशन में राष्ट्र भक्ति गीत गाया गया।
सेवा सदन द्वारा रांची के गौरव आदरणीय पद्मश्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अभिनन्दन किया गया। मेडिकल बोर्ड चेयरमैन अजरू मारू ने पौधा देकर उनका स्वागत किया। उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील रूंगटा ने शाल सहित सम्मान प्रतिक देकर उनका स्वागत किया। आलोक तुलस्यान ने डॉ. मुखर्जी का परिचय देते हुए आह्वान किया कि 90 वर्ष के युवा कर्मयोगी से हम सभी प्रेरणा लें।
आदरणीय पद्मश्री डॉ. मुखर्जी ने अपने अत्यंत प्रभावी उद्धबोधन में विस्तार से सनातन और स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। महामृत्युंजय जाप करने की सीख भी दी। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक चिकित्सक प्रतिदिन एक मरीज को निःशुल्क देखे तो समाज में बड़ा योगदान हो सकता है। सदन द्वारा डॉ. मुखर्जी पर बायोपिक फिल्म ‘अपने शहर का आदमी’ प्रदर्शन किया गया। बायोपिक निर्माता सुशील अंकन का आभार प्रकट किया गया।
इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष श्री के. के. पोद्दार का स्वागत माननीय सदस्य गोवर्द्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने पौधा देकर तथा कमल केडिया एवं विजय साबू ने शाल सहित सम्मान प्रतिक देकर किया।
मानद सचिव आशीष मोदी डॉ. मुखर्जी को आमंत्रण स्वीकारने और प्रेरक उब्दबोधन के लिए विनम्र आभार व्यक्त किया।
पूर्व अध्यक्ष के. के. पोद्दार द्वारा सदन की वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। सदन के सदस्य वरूण जालान ने सविस्तार वेबसाइट का प्रदर्शन किया। वेबसाइट लोकपार्ण पर मानद सचिव श्री आशीष मोदी ने कहा कि इससे सदन की व्यापक जानकारी एवं सम्पर्क विस्तार हो सकेगा। (सदन का वेबसाइट www.nmss.co.in)
इस समारोह में सदन के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केडिया, माननीय सदस्यगण-ललित केडिया, प्रदीप नारसरिया, राजीव मोदी, वैंकट गाड़ोदिया, गौतम मोदी, कविता मितल, राहुल मारू, रोहित अग्रवाल, प्रदीप राजगड़िया, विभिन्न चिकित्सकगण डॉ. के.पी. दारूका डॉ. माया नारंग, डॉ. अंजु कुमार, डॉ. तरूण अडुकिया, डॉ. डी.एम. प्रसाद, डॉ. अविषेक अग्रवाल, डॉ. कृष्णा मुरारी तथा अन्य कई विशेष आमंत्रित उपस्थित थे।




