Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

एकल अभियान एवं वनबंधु परिषद् रांची द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

 

रांची, झारखण्ड | जून  | 05, 2021 :: एकल अभियान एवं वनबंधु परिषद् रांची द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया | वैश्विक महामारी को देखते हुए यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित हुई और इसमें रांची से संस्था के सदस्यगण एवं एकल अभियान से जुड़े हुए ग्रामवासी सम्मिलित हुए |

कार्यक्रम का संचालन, कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रदीप जैन ने किया
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्षा श्रीमती रेखा जैन ने ओमकारा के साथ किया
अपने सम्बोधन में अध्यक्ष श्री रमेश धरनीधरका ने सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए आगे आने का न्योता दिया

कार्यक्रम में मेदनीनगर, गढ़वा एवं लातेहार जिला के ग्रामवासी भी जुड़े| कार्यक्रम में सामूहिक हवन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया| रामगढ अंचल के लरिपंसाला ग्राम के एकल विद्यालय से छात्रा कविता कुमारी ने पर्यावरण पर अपना वक्तव्य रखा | उन्होंने औषधि एवं फलदार वृक्ष लगाने के फायदे बताये और पर्यावरण की रक्षा करने का निवेदन किया | इसी गांव के ग्रामप्रमुख ने भी अपनी बातें रखी, उन्होंने जल प्रदुषण और जंगल में वृक्ष के काटने से हो रहे संकट पर अपने विचार रखे और इसकी रक्षा करने का अनुरोध किया | कार्यक्रम में केचकी ग्राम (बरवाडीह, मेदनीनगर), बंका ग्राम (मेराल , गढ़वा ) एवं नावाडीह ग्राम (लातेहार) के एकल विद्यालय के विद्यार्थी एवं आचार्य जुड़े | गढ़वा अंचल से सियाराम वर्मा जी ने करमडीह ग्राम के पास शीतला माता मदिर में हो रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम को भी दिखाया|

सभी सदस्यों ने जुलाई में वर्षा ऋतू के आरम्भ होने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का संकल्प लिया| महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती बबिता जालान ने बताया की सभी सदस्यों ने आज ५ वृषा लगाए हैं |

श्री अमरेंद्र विष्णुपुरी ने बताया की पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुरे देश में एकल अभियान से जुड़े हुए लोगों ने सामूहिक यज्ञ किया और इस कार्यक्रम में डेढ़ लाख लोग सम्मिलित हुए | उन्होंने समय अनुकूल होने के बाद सभी लोगों को गांव में चल कर वृक्षपण कार्यक्रम आयोजित करने की बात रखी |

धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य श्री सुमित खेमका ने किया

शांति पाठ के साथ कार्यक्रम की समाप्ति एकल महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती बबिता जालान ने किया

 

Leave a Reply