Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

रेल सफर हुआ और आसान झारखंड को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात : नागपाल

राची, झारखण्ड | मार्च | 12, 2024 ::

रांची नागरिक समिति की सचिव छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन (आफ) रांची के अध्यक्ष रेलवे के पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य संदीप नागपाल ने कहा की झारखंड को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। यह ट्रेन राज्य की राजधानी रांची और उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बीच चलेगी। नागपाल ने कहा की राज्य और देश भर में कई अन्य रेलवे परियोजनाओं के अनावरण के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। नागपाल ने कहा की यह मोदी की गारंटी है जो कहते हैं इस धरातल पर ला करके दिखाते हैं आज पूरे विश्व में मोदी का परचम लहरा रहा है क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है नागपाल ने कहा प्रधानमंत्री ने इससे पहले हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और रांची-बंडामुंडा रेलवे लाइन का उद्घाटन भी किया। नागपाल ने कहा रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन ट्रेन सुबह 5.10 बजे रांची से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वंदे भारत ट्रेन शाम 4.05 बजे वाराणसी से रवाना होगी और रात के 11.55 पर रांची पहुंचेगी। वहीं, यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया, सासाराम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी। जिससे यहां के यात्रियों को भी यात्रा करने में काफी आसानी होगी। नागपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं सांसद संजय सेठ की प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

Leave a Reply