राची,झारखण्ड | सितंबर |10,2022 :: झारखण्ड के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक और मीनाक्षी नेत्रालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह 29 सितंबर को महा संकल्प यात्रा पर निकलेगें।
यात्रा का उद्देश्य अध्यात्म, स्वास्थ्य, संस्कृति और झारखण्ड के सामाजिक मुद्दों पर जनता के साथ परिचर्चा करना है।
यात्रा 29 सितंबर को रांची से प्रारंभ होकर 5 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विंडमगंज में समाप्त होगी। 7 दिवसीय इस यात्रा का शुभारंभ रांची के धुर्वा स्थित जगरनाथपुर मंदिर से होगा वहीं समापन सोनभद्र जिले के विंडमगंज के शिव मंदिर पहुंचकर यात्रा समाप्त होगी ।
महा संकल्प यात्रा के दौरान 350 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की जाएगी।
यह यात्रा राज्य के 6 जिलों से होकर गुजरेगी जिसमें जगह जगह सार्वजनिक सभा और परिचर्चा कार्यक्रम होगा। यात्रा के दौरान 14 छोटी बड़ी सार्वजनिक सभाएं और आयोजित किया जाएगा। यात्रा के दौरान चतरा संसदीय क्षेत्र के 10 हजार लोगों से सीधा संवाद स्थपित किया जायेगा। 25 हजार लोगों के साथ वर्चुअल संवाद स्थापित किया जायेगा।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य चतरा संसदीय क्षेत्र की जनता से अध्यात्म, स्वास्थ्य, संस्कृति और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करना और उनकी राय जानना है। आम जनता को स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों के प्रति मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है।
यात्रा के विषय में जानकारी देते हुए नेत्र चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि ” महा संकल्प यात्रा का उद्देश्य चतरा संसदीय क्षेत्र की जनता को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना है । स्वास्थ्य, संस्कृति और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। सकारात्मक बदलाव के लिए तैयार करना है।”
यात्रा के दौरान चिन्हित मार्ग पर मिलने वाले हर खास और आम की बातों को सुनने का काम किया जाएगा। झारखंड के शहीदों और देश की सीमा पर शहीद हुए जवानों के परिवारों से भी मिलने का कार्यक्रम बनाया गया है। यात्रा के दौरान पड़ने वाले हर चौक चौराहों पर विद्यमान झारखंड के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया जाएगा।उनकी शहादत और सामाजिक बदलाव के लिए गए कार्यों को याद किया जाएगा। यात्रा के आखिरी पड़ाव विंडमगंज में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा। यह यात्रा एक आध्यात्मिक यात्रा की तरह ही है जिसमें शामिल हर व्यक्ति अपनी क्षमता को पहचानने और अपनी कमियों को दूर करने के लिए एक संकल्प लेगा।
महा संकल्प यात्रा स्वयं को और दूसरे लोगों को साकारात्मक बदलाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगी।।




