Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

डॉ आनंद कुमार ठाकुर को ए टी ए आर आई का सदस्य बनाए जाने पर स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने किया सम्मानित

राची, झारखण्ड | मार्च | 12, 2024 ::

राजधानी रांची के स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कि ओर से बरियातू में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ( आईसीएआर),नई दिल्ली की ओर से नव नियुक्त रांची विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सहायक प्रध्यापक डॉ आनंद कुमार ठाकुर को एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट ( ए टी ए आर आई) जॉन 05, पटना के संस्थान प्रबंधन समिति का सदस्य नामित होने पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश सिंह फाउंडर स्वर्णरेखा ग्रुप, सचिव डॉ गंगेश गुंजन झा, निदेशक सिद्धार्थ प्रकाश, डॉ स्नेहा झा डायरेक्टर स्कूल ऑफ निराइंग, प्राचार्य स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ फारर्मेसी के विद्यासागर आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ज्ञात है कि यह संस्था कृषि में प्रोद्योगिकी के उपयोग पर योजना और कार्यन्यव्यन करती है। सदस्य के रूप में इनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। डॉ आनंद ठाकुर एग्रीकल्चर कीट विज्ञान विशेषज्ञ भी रहे है।

इसमें उनके तीन दर्जन से ज्यादा शोध पत्र और दो पुस्तके प्रकाशित है।

इनके इस नए दायित्व के लिए सभी लोगो ने उन्हें बधाई एव शुभकामनाएं दिया।

Leave a Reply