Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

महारानी अहिल्याबाई होलकर न केवल एक सक्षम शासक थीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की भी प्रतीक थीं : अन्नपूर्णा देवी

राची, झारखण्ड  | मई |  21, 2025 ::

रांची के नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में आयोजित पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती समारोह में भारत सरकार की केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने महारानी अहिल्याबाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारतीय इतिहास की यशस्वी और प्रेरणादायी विभूति बताया।

अपने संबोधन में श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “महारानी अहिल्याबाई होलकर ने अपने न्यायप्रिय, धर्मनिष्ठ और लोककल्याणकारी शासन के माध्यम से नारी नेतृत्व की एक अद्वितीय मिसाल कायम की। वे न केवल एक सक्षम शासक थीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की प्रतीक भी थीं। उनका जीवन आज भी हर भारतीय नारी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

 

इस अवसर पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की उपस्थिति ने समारोह को गरिमा प्रदान की।

 

 

Leave a Reply