Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

36 वा नेशनल गेम्स,गुजरात :: जयंत तालुकदर ,लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की होंगे झारखंड दल के ध्वजवाहक

 

राँची, झारखण्ड  | सितंबर  | 26, 2022 :: अर्जुन अवार्डी ,दो बार के ओलिंपियन ,कॉमन वेल्थ गेम्स के पदक विजेता तीरंदाज जयंत तालुकदार, कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की 36वे नेशनल गेम्स में भाग ले रहे झारखंड दल के ध्वजवाहक होंगे। 36वे नेशनल गेम्स के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित इस समारोह में झारखंड के लॉन बॉल्स,आर्चरी और रेसलिंग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
इस्की जानकारी देते हुए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि पी एम प्रोटोकॉल के तहत नेशनल गेम्स में भाग ले रहे दलों में से प्रत्येक में से कुल 50 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।

Leave a Reply