Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला अभाविप रांची का प्रतिनिधिमंडल : सौंपा ज्ञापन 

राची, झारखण्ड  | मई |  21, 2025 ::

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपतियों से मुलाकात कर छात्र संबंधी विषयों एवम परिसरों में अभाविप की आगामी गतिविधियों के संदर्भ में में ज्ञापन सौंपा ।

 

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे महानगर मंत्री तुषार दुबे ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज में नए छात्रों का नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ करने , रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालयों एवं डीएसपीएमयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबध में अंतिम वर्ष के छात्रों की असमंजस्ता को दूर करने के लिए सेमिनार कराने, खिलाड़ियों के लिए खेल के उचित अवसर एवं सामग्री प्रदान करने आदि विषयों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply