भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा
Latest News झारखण्ड राजनीति

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का “हम चले गांव की ओर” कार्यक्रम 14 नवम्बर से

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा

रांची, झारखण्ड । नवम्बर | 10, 2017 ::  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रेस वार्ता प्रदेश कार्यालय में हुए। इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि आगामी 14 नवम्बर को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले हज़ारो की संख्या जनजाति कार्यकर्ता भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में पारंपरिक रूप से पूजा पाठ करके वहाँ की मिट्टी को कलशा में लेकर पद यात्रा की शुभारंभ करेंगे। इस पद यात्रा का शुभारंभ भारत सरकार के जनजाति मामले के मंत्री जुएल उराँव  एवं राज्य मंत्री सुदर्शन भगत जी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसमें सभी जनजाति कार्यकर्ता पारंपरिक वेष भूसा ढोल नगाड़े के साथ शामिल होंगे। यह पद यात्रा खुंटी होते हुए कारिमाटी पहुँचेगी जहाँ रात्रि विश्राम किया जयेगा। पुनः 15 नवम्बर प्रातः को पद यात्रा आरम्भ करते हुए सुबह 10 बजे बिरसा चौक पहुँचेगी वहाँ  मुख्यमंत्री रघुवर दास जी एवं प्रदेश अध्यक्ष लक्षमन गिलुआ  पद यात्रा का स्वागत करेंगे। और मोर्चा द्वारा कलशा को महामहीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौपा जाएगा। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम हम चले गांव की ओर कार्यक्रम के तहत प्रारंभ किया जाएगा और पूरे प्रदेश में एक माह तक चलेगा।इस पद यात्रा में सरकार के द्वारा किये कार्यो को जन जन तक बताया जाएगा।यह कार्यक्रम प्रत्येक जिला में 5-5 दिन चलाया जयेगा और समापन दुमका जिला में होगा।
इस प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उराँव,विधायक शिवशंकर उराँव, विधायक गंगोत्री कुजूर और प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।

Leave a Reply