रांची। आज दिनांक 02-08-2026 ओसीसी क्लब & दुर्गा पूजा कमिटी की एक बैठक बंगला स्कूल परिसर में आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।
नवगठित समिति में राजेंद्र सिंह को लगातार 31वें वर्ष अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार, डॉ. शिवेश भगत और आलोक कुमार लाल एवं पारथो दोरिपा को चुना गया। राजेश दास सचिव तथा गिरीश सिंह, कुशल सरकार, राकेश कुमार (गोपी) एवं बिजय कुमार वर्मा उप सचिव नियुक्त किए गए। आनंद किशोर प्रसाद को कोषाध्यक्ष तथा नवीन कर्मकार और मनोज मजूमदार को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर गौर घोष, दीपक कुंद्रा, पम्पी मल्होत्रा, मनीष घोष, बिनोद कुमार, चन्दन दत्ता, सतीश, सिद्धार्थ, सुरज सिंह, दीपक गुप्ता, मनोज मजूमदार, आंचल कुमार, तारकनाथ पाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।



