राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 19, 2024 ::
संत जेवियर्स कॉलेज, राँची में कॉलेज के फादर प्रूस्ट हॉल में टर्नइटइन सॉफ्टवेयर और आईक्यूएसी के सहयोग से “शोध नैतिकता” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य फादर डॉ. एन. लकड़ा, एसजे ने कहा कि शोधार्थियों को शोध की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इस तरह के प्लेटफार्म काफी मददगार साबित होगा| मुख्य वक्ता के तौर उपस्थित टर्नइटइन के पूर्वी क्षेत्र समन्वयक मिलन मंडल ने अपने संबोधन में टर्नइटइन के बारे में बताया कि शोध के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला क्लाउड-आधारित सॉफ़्टवेयर है जो साहित्यिक चोरी का पता लगाने और उसे रोकने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी विशेषताएं का बताते हुए कहा कि एकाडेमिक अखंडता को बढ़ाने, लेखन प्रक्रिया, मौलिकता रिपोर्ट, डिजिटल ग्रेडिंग और फीडबैक के लिए ग्रेड मार्क, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम की उपयोगिता, छात्रों के लिए राईटचेक आप्शन, व्याकरण और लेखनशैली की फीडबैक, जर्नल प्रकाशकों का क्रॉसचेक, फीडबैक स्टूडियो, संस्थान स्तर पर रुझानों और शैक्षणिक अखंडता की निगरानी के लिए विश्लेषिकी उपकरण बताया|
मौके पर कॉलेज के डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय सिन्हा, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. शिव कुमार, डॉ. आर. आर. श्रीवास्तव, डॉ. धीरजमणि पाठक, डॉ. संदीप चंद्रा सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापकगण व शोधार्थी उपस्थित हुए|



