Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

लेवल तीन पर प्रशिक्षण करने वाले झारखंड से एक मात्र पदाधिकारी बने लातेहार के प्रशांत कुमार सिंह 

राची, झारखण्ड  | जून |  09, 2025 ::

योगासन भारत जो कि भारत सरकार युवा और खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हैं और भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की एसोसिएट मेम्बर है द्वारा सुभाष चंद्र राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला पंजाब में 5वें तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया है। जिसमें सभी राज्यों से लगभग 200 पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण 1 जून से 6 जून तक आयोजित थी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए झारखंड से 6 तकनीकी पदाधिकारियों का चयन किया गया था। लातेहार जिले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशांत कुमार सिंह का चयन तीसरे लेवल के किया गया था। जो कि योगासन भारत द्वारा कराये जा रहे विभिन्न लेवलों में सबसे टाप लेवल है। इस बार झारखंड से एक मात्र लेवल तीसरे पर प्रशिक्षण करने वाले पदाधिकारी हैं। जमशेदपुर से तीन पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा, रवि नेवार लेवल 1 और कुमकुम सिंह लेवल 2 , गिरीडीह से अमित स्वणकार लेवल 1 और धनबाद से लेवल 1 के लिए पदाधिकारी गयें थे। 6 दिनों के प्रशिक्षण के उपरांत 4 स्टेज पर इग्जाम होते हैं जिसमें सफल होने पर राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों को प्रति न्युक्त किया जाता है। सभी पदाधिकारियों को झारखंड योगासन खेल संघ के अध्यक्ष मनोज तिवारी, बिपिन पांडेय , महासचिव चंदु शर्मा और लातेहार जिला संघ अध्यक्ष संजय कुमार और संरक्षक बलिराम सिंह ने शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

 

Leave a Reply