Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

बिरसा उच्च विद्यालय कांके रोड में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण एव उर्जा संग्रक्षण के तहत सेमिनार का आयोजन

राची, झारखण्ड | जुलाई | 13, 2023 :: आज दिनांक 13 07 2023 दिन गुरुवार को सामाजिक संस्था विवेकानंद युथक्वेक फाउण्डेशन जो नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) से सम्बन्धता प्राप्त संस्था है एवं रिलेशनस के संयुक्त तत्वावधान में कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं उर्जा संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय राँची के पूर्व सी सी डी सी प्रो डॉ राजेश कुमार, संपत्ति देवी, लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के आजीवन सदस्य भारतेंदु झा,
विवेकानंद युथक्वेक फाउण्डेशन के संयोजक सह रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी,
स्कूल के प्राचार्या डॉ सुषमा तिवारी, श्याम देव प्रसाद सिंह, सुभाष मिश्रा, अमलेंदु गोराई, मालती कच्छप, सुजीता कुमारी, बिता मुंडा आदि कई उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कहा की मिशन लाइफ के तहत हमें पर्यावरण संरक्षण एवं उर्जा संरक्षण करना हम सब की नैतिक ज़िम्मेदारी है।

हम सभी को पर्यावरण एव प्रकृति की रक्षा हेतु पर्यावरण एव उर्जा संग्रक्षण के लिए जिम्मेवार होना पड़ेगा तभी हम एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

इस अवसर पर सभी बिरसा उच्च विद्यालय कांके रोड के विद्यार्थियो को रांची नगर निगम की ओर से 200 का पौधो का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को वृक्ष लगाने एवं उनकी देख भाल करने का भी संकल्प दिलाया गया।

Leave a Reply