राची, झारखण्ड | मई | 09, 2024 ::
मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची के अर्थशास्त्र विभाग के द्वारा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन समष्टि अर्थशास्त्र से संबंधित समस्याओं मुद्रास्फीति एवं बेरोजगारी पर आधारित था। प्रस्तुतकर्ताओं ने अद्यतन आंकड़ों, ग्राफ़ एवं सांख्यिकी उपकरणों का उपयुक्त प्रयोग कर अपने प्रस्तुति को रोचक एवं प्रभावशाली बनाने का पूरा प्रयास किया।
महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग ,सेमेस्टर तीन के छात्र-छात्राओं ने सहायक प्राध्यापक डॉ बसंती रेणु हेंब्रम के मार्गदर्शन में पांच समूहों में अपनी अपनी प्रस्तुति तैयार की थी। प्रस्तुति के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने विजेता और विजेता समूह को प्रमाण पत्र प्रदान किया। तथा अपने संबोधन में उन्होंने इस नवाचारी शिक्षण प्रक्रिया के लिए विभाग की प्रशंसा की तथा प्रतिभागियों को बधाई दी। प्रस्तुति में रवीना कुमारी,शेख नौरीन वारसी,मनीषा कच्छप, कशिश तथा संजना कुमारी के समुह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा शुभम कुमार, आयुष कुमार सिंह, अभिषेक कुमार राणा ,अमित कुमार एवं आयुष घोषाल के समुह द्वितीय स्थान में आए।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष श्रीमती अंजु पुष्पा बा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम पश्चात सहायक प्राध्यापक श्री जय प्रकाश रजक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ राजन एवं श्रीमती निधि साहू तथा विभाग के विद्यार्थी निकेश यादव, शादीक अमीन, सांवरो महली, मुस्कान गुप्ता, नील अकाश उरांव, बॉबी कुमार, अंकित कुमार सोनी, सुमित गुप्ता, प्रतीक चौधरी, सपना कुमारी ,निखिल कुमार रजक आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




