Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

परशुराम जयंती 10 मई को : निकलेगी भव्य शोभायात्रा

राची, झारखण्ड | मई | 09, 2024 ::

झारखंड राज्य राजधानी राँची की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, राँची द्वारा 10 मई 2024 को भगवान श्री परशुराम जयंती के पुनीत पावन अवसर पर विभिन्न आयोजन किया जायेगा.
विदित हो की बैसाख शुक्ल अक्षय तृतीया, विक्रम संवत 2081, शुक्रवार 10 मई 2024 को ब्रह्म समाज के जनक भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव है एवम ब्राह्मण सभा राँची मे प्रात:9 बजे सालासर मंदिर प्रांगण मे हवन व पूजन का आयोजन किया गया है जिसमे मुख्य यजमान योगेश सारस्वत सहपत्नि संग आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज हवन पूजन सम्पन्न करायेंगे.

उपरोक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा व मंत्री किशनलाल शर्मा ने संयुत रूप से देते हुए बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में अपहण 3 बजे से विशाल शोभायात्रा 501 निशान ध्वजा के साथ भजन मंडली, अनुपम झांकी, ढोल नगारा, बैंड बाजा संग नगर भ्रमण ब्राह्मण भवन से प्रस्थान कर कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, मारवाड़ी टोला, गांधी चौक, शहीद चौक, जैन मंदिर रोड, बडालाल स्ट्रीट, सेवा सदन पथ करते हुए पुन्ह ब्राह्मण भवन पहुुंचेगी. इस हेतु संयोजक अशोक पुरोहित व सुनील शर्मा एवम सह संयोजक नथमल शर्मा, अमित सारस्वत, कमल शर्मा ‘कल्लू’, मनीष शर्मा व चेतन शर्मा को मनोनीत किया गया है.

संयोजक अशोक पुरोहित व सुनील शर्मा ने कहा कि आयोजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है. उन्होंने कहा कि सांय 6.30 बजे शोभायात्रा समापन आरती, सांय 7 बजे से प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह एवम सांय 7.30 बजे से श्री परशुरामजी जन्मोत्सव का सामूहिक प्रसाद का आयोजन किया गया है.

निवर्तमान अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा की सन् 1950 मे स्थापित मारवाड़ी ब्राह्मण सभा राँची संस्था का इतिहास गौरवशाली है. संस्था द्वारा सदेव जनहित सेवाकार्य करना जीवन शैली है. शोभायात्रा मे समाज के गणमान्य, प्रबुद्धगण, राजनीतिक प्रतिनिधि, महिला बहने एवम बच्चे शामिल होगे. उन्होंने समाज से अपील किया है कि वो इस पावन अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या मे शामिल होकर समस्त आयोजन को सफल बनाये. शोभा यात्रा में विशेष रूप से देश का पर्व लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत आओ मतदान करें का नारा पोस्टर आह्वान अपील भी किया जायेगा.
शोभायात्रा व समस्त आयोजन को सफल बनाने में अरुण जोशी, प्रदीप शर्मा, महेंद्र शर्मा,श्याम सुंदर गोवला, गुलाब शर्मा, ललित माटोलिया, ओम माटोलिया, विनय जोशी, अनिल शर्मा, धर्मचंद शर्मा, अमित शर्मा, मनोज शर्मा, पायल शर्मा, अनिता शर्मा, अमृता शर्मा सक्रिय रूप से लगे हुए हैं.

Leave a Reply