रांची , झारखण्ड | फरवरी | 05, 2020 :: आगामी 7,8,और 9 फरवरी को अंतराष्ट्रीय चिल्ड्रेन फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन बिहार के औरंगाबाद ज़िले के दाउदनगर में होने जा रहा है।
इस फेस्टिवल में ‘मेघदूत सम्मान’ के लिए रांची के मशहूर एफ़एम रेनबो के आरजे अरविन्द प्रताप गुप्ता को निमन्त्रण मिला है। अरविन्द प्रताप ने इस सम्मान के लिए बिहार के चर्चित युवा फिल्म निर्माता धर्मवीर भारती, विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के आनंद प्रकाश जी और ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार अभय कुमार जी को धन्यवाद दिया है। यह फेस्टिवल निसन्देह बिहार के फ़िल्म जगत में मील का पत्थर साबित होगा।