Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

रक्षा बंधन और ओनम त्योहार के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बहनों को दिया उपहार: आरती कुजूर

राची, झारखण्ड | अगस्त | 30, 2023 :: भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों योजना का विस्तार किया है, जिसके लिए देश की सभी महिलाओं के तरफ से भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा धन्यवाद करती है।श्रीमती कुजूर ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि रक्षा बंधन और ओनम त्योहार के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बहनों को उपहार दिया है।
श्रीमती कुजूर ने कहा की मोदी जी ने उज्जवला योजना के लाभार्थी बहनों को 400 रुपए प्रति सिलिंडर सस्ता कर महिलाओं को बड़ी राहत दी है जिसके लिए हम झारखंड प्रदेश की बहनें आभार प्रकट करते है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से कई ऐसी योजनाएं जो महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर महिला केंद्रित योजनाएं चली है।
उज्वला योजना के तहत वर्तमान में 33 करोड़ एलपीजी घरेलू कनेक्शन के लाभार्थी हैं।
उसमें से 9.6 करोड़ उज्ज्वल लाभार्थी हैं और अब मोदी सरकार ने फिर से घोषणा किया है की 75 लाख महिला लाभुकों को उज्ज्वला योजना के तहत देने का लक्ष्य निर्धारित की गई है।श्रीमती कुजूर ने कहा कि देश भर में उज्ज्वला योजना की कुल लाभुक बहनों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी, यह देश के विकास में गति देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11.72 करोड़ भाजपा प्रदेश शौचालय निर्माण कर मोदी जी ने बहनों का सम्मान बढ़ाया: गंगोत्री कुजूर

उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11 .72 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया है।इससे महिलाओं की स्वास्थ्य और सुरक्षा पर काफी असर पड़ा है। क्योंकि हम खुद महिला हैं तो शौचालय निर्माण से हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ा है यह हमें पता है। साथ ही शौचालय निर्माण से महिलाओं का मान-सम्मान भी बढ़ा है।

Leave a Reply