राची, झारखण्ड | सितंबर | 04, 2022 ::
झारखंड फोटोग्राफ़िक एसोसिएशन और पलामु फोटो एसोसिएशन द्वारा डालटनगंज में फोटो वर्कशॉप
झारखंड फोटोग्राफ़िक एसोसिएशन और पलामु फोटो एसोसिएशन द्वारा डालटनगंज के शांति पैलेस में फोटोग्राफरों के कौशल विकास के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
वर्कशॉप का उद्घाटन पलामु के पुलिस अधीक्षक श्री चन्दन कुमार सिन्हा जी द्वारा किया गया। साथ हीं पुलिस अधीक्षक और अन्य पदाधिकारियों द्वारा “झारखंड इमेजिंग एक्सपो” जो 8, 9 और 10 अक्टूबर, 2022 को रांची में होने जा रहा है, उसके पोस्टर का विमोचन किया गया।
वर्कशॉप में 150 फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी से सम्बन्धित शंकाओं को दूर करने के लिए मेंटर जय कुमार से जानकारी ली।




