Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

झारखंड फोटोग्राफ़िक एसोसिएशन की रामगढ़ जिला इकाई द्वारा फोटोग्राफरों के कौशल विकास के लिए वर्कशॉप का आयोजन 

रामगढ़, झारखंड  | सितंबर  | 05, 2022 ::  झारखंड फोटोग्राफ़िक एसोसिएशन की रामगढ़ जिला इकाई द्वारा होटल पार्वती, रामगढ़ में फोटोग्राफरों के कौशल विकास के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

वर्कशॉप का उद्घाटन रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री पियूष पाण्डेय जी द्वारा किया गया। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक और अन्य पदाधिकारियों द्वारा “झारखंड इमेजिंग एक्सपो” जो 8, 9 और 10 अक्टूबर, 2022 को रांची में होने जा रहा है, उसके पोस्टर का विमोचन किया गया।
वर्कशॉप में फोटोग्राफी की नई तकनीकों के बारे में जानकारियां दी गई। यहां मौजूद 150 फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी से सम्बन्धित शंकाओं को दूर करने के लिए मेंटर जय कुमार से जानकारी ली।
कार्यक्रमन सफल बनाने में JPA रामगढ़ इकाई के संतोष विश्वास, सुरेंद्र कुमार, आनंद कुशवाहा, विवेक वर्मा, अश्विनि शर्मा एवं अन्य सदस्यों का योगदान रहा। संगठन के केंद्रीय प्रतिनिधियों में अध्यक्ष मनोज गोराई, सचिव सुशांत प्रसाद, कोषाध्यक्ष निखिल गुप्ता, जावेद अली, संजय बोस एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply