राची, झारखण्ड | मई | 27, 2025 ::
संत जेवियर्स कॉलेज राँची और गोस्सनर कॉलेज के बीच मंगलवार दिनांक: 27/05/2025 को एमओयू हुआ| इसका मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच अगले पांच वर्षों के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु शैक्षणिक गतिविधि, तथा अन्य क्षेत्रों में आपसी सहयोग एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया| इनके जरिये विद्यार्थियों को रोजगार परक कौशल प्रशिक्षण करवाने व उनके बौद्धिक विकास के लिए, संस्थाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त करना,अकादमिक कार्यों जैसे अन्य कार्यों से लाभान्वित किया जाएगा| एमओयू नॉलेज को एक्स्प्लोर होगा| मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर,एसजे, गोस्सनर कॉलेज की प्राचार्या इलानी पूर्ती, उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय मिंज, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय सिन्हा, आइक्यूएसी संयोजक डॉ. शिव कुमार, अजय कुमार, केमिस्ट्री विभागाध्यक्षों डॉ. यू आर सेन व एस.के. सेनगुप्ता, डॉ. संदीप चंद्रा मौजूद थे|




