Breaking News Latest News झारखण्ड

राजकीयकृत मध्य विद्यालय चडरी में मुफ्त आंख जांच शिविर 

 

राँची, झारखण्ड  | सितंबर  | 04,2022 :: पुरश्री के तत्वाधान मे आर्किड के आई डिपार्टमेंट( आइरिश ) के द्वारा में राजकीयकृत मध्य विद्यालय चडरी,श्रद्धानंद रोड में सफल एक दिवसीय मुफ्त आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 100 से अधिक बच्चों का आंखों का मुफ्त जांच की गई। जाँच के दौरान जरूरतमंद बच्चों को चश्मा शरीफ एंड कंपनी एवं पुरश्री द्वारा निःशुक उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर आंख रोग विशेषज्ञों द्वारा आंख से संबंधित बिमारी व उनके लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। आर्किड के आई डिपार्टमेंट( आइरिश ) की ओर से आँख के विशेषज्ञ ने जांच की।

कार्यक्रम की संयोजिका रमा पोद्दार एवं राधा ड्रोलिया ने संयुक्त रूप से बताया कि पुरश्री ने विद्यालय के बच्चों के लिए अल्पाहार कि व्यवस्था की गई थी। उन्होंने जानकारी दी कि बच्चों के सुविधा के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े और शिविर लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने
में पुरश्री की सेक्रेटरी श्रीमती रश्मि कनोई ,उपसचिव किरण तुलस्यान ,कोषाध्यक्ष सरिता मोदी ,पूर्व अध्यक्ष रमा मित्तल, अरुणा बथवाल एवं प्रिया पोद्दार उपस्थित थीं।
उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राधा ड्रोलिया ने दी।

 

 

Leave a Reply