राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 05, 2024 ::
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय से मिलकर ज्ञापन सौंपा
जो इस प्रकार है:-
1.बीपीएड कोर्स सत्र 2025/ 26 से शुरू की जाय ।
2. पिछले वर्ष का ऑडिट रिपोर्ट सार्वजानिक की जाए ।
3. विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों का सामूहिक बीमा कराया जाय।
4. हर वर्ष छात्र संघ चुनाव करवाने हेतु एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाय।
5. विश्विद्यालय में झारखंड होम गार्ड की सेवा पुन रूप से बहाल की जाय।
कुलपति महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक लिया और जल्द ही सभी मांगों को पूरा करने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा,अजित कुमार आशुतोष सिन्हा, आनंद यादव, राजेश सिंह, बबलू मंडल, निशांत , शिवम ,दीपक, तारीख़ एवं अन्य लोग उपस्थित थे



