राची, झारखण्ड | मई | 19, 2025 ::
रांची: ललित नारायण मिश्रा कॉलोनी, आईटीआई रोड में स्थित जेएमबी इक्विपमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को एलएंडटी कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की बिक्री और पार्ट्स सहायता के लिए आधिकारिक तौर पर अधिकृत डीलर के रूप में नियुक्त किया गया है। सोमवार को इसके ऑफिस का उद्घाटन एलएंडटी कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बिजनेस के वीपी विवेक हजेला ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जेएमबी इक्विपमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को हमने झारखंड और बिहार के प्रमुख जिलों में एलएंडटी कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की बिक्री और पार्ट्स सहायता के लिए आधिकारिक तौर पर अधिकृत डीलर के रूप में नियुक्त किया है। यह डीलर के रूप में झारखंड और बिहार के कई जिलों में कार्य करेंगे। एलएंडटी कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और पार्ट्स लोगों को आसानी से उपलब्ध हो, इसके लिए कंपनी लगातार अपना नेटवर्क फैला रही है। इसी कड़ी में रांची में भी अधिकृत डीलर नियुक्त किया गया है। कंपनी के लिए झारखंड का बाजार बहुत ही अच्छा है। यहां कारोबार की पूरी संभावनाएं है।
इस अवसर पर जेएमबी इक्विपमेंट के एमडी सत्यप्रकाश पांडे ने कहा कि एलएंडटी कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की बिक्री और पार्ट्स की पूरी रेंज यहां उपलब्ध है। यहां से झारखंड औरper बिहार के कई जिलों में इक्विपमेंट और पार्ट्स की सप्लाई की जाएगी। मौके एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के जोनल हेड मुकेश तिवारी, एम सुरेश, सुभाशीष कांजीलाल, अभय पाठक, डी सेन, राज प्रकाश पांडे, जय प्रकाश पांडे समेत अन्य लोग मौजूद थे।




