रांची। 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा आयोजित दूसरे चरण की खुली चयन प्रक्रिया में 18 अगस्त को ताइक्वांडो, कबड्डी एवं निशानेबाजी में कुल 1,037 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 920 बालिका और 117 बालक खिलाड़ी शामिल रहे। ताइक्वांडो में 255, कबड्डी में 595 तथा निशानेबाजी में 185 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भारी वर्षा के कारण 18 अगस्त की एथलेटिक्स बालिका एवं 19 अगस्त की एथलेटिक्स बालक वर्ग की चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। संशोधित तिथि बाद में घोषित होगी।
19 अगस्त को शतरंज, ताइक्वांडो बालक एवं कबड्डी बालक की चयन प्रक्रिया होगी। पात्र स्कूली खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे।




