Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

विश्व ज्योति धाम में रक्षा बंधन महोत्सव

राची, झारखण्ड  | जुलाई  24, 2024 ::

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नवा टोली, केला बगान पिठौरिया केंद्र में रक्षाबंधन महा उत्सव

कांके पिठौरिया नवा टोली केला बगान स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र स्थित विश्व ज्योति धाम में रक्षा बंधन महोत्सव मनाया गया। संस्था कि संचालिका बी के राजमती बहन ने रक्षा बंधन के आध्यात्मिक महत्व को समझाते हुए लोगों को अदभुत संदेश दिया। परमात्मा को याद करने की विधि भी बताई। उन्होंने रक्षा बंधन के बारे में बताया कि यह रक्षा सूत्र मन, वचन, कर्म की पवित्रता तथा प्रतिज्ञा का सूचक है।सभी बहन अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वर से उसके उज्ज्वल भविष्य और मंगल की कामना करते हैं। राजमती बहन ने रक्षा बंधन के बारे में बहुत सारी बाते बताई। कार्यक्रम में समाज सेवियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी गोविंद कुमार यादव के आलावा रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, जय श्रीवास्तव, ब्रिस्मनी देवी, ऊर्मिला देवी, लीला देवी, कविता सेन, सावित्री देवी, अनीता देवी, विकाश कुमार, मोनू कुमार समेत कई भक्त गण उपस्थित थे।

Leave a Reply