Breaking News Latest News झारखण्ड

भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनी हनुमान जयंती 

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  12, 2025 ::

* छम छम नाचे देखो वीर हनुमा

* अंजनी को लाल निरालो रे

* श्री राम नाम मतवाला , है लाल लंगोटे वाला

* दुनियां चले न श्री राम के बिना , हनुमान जी चले न श्री राम के बिना

* अंजनी मां के हुयो लाल , बधाई सारा भक्तां न

भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हुए , अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 12 अप्रैल 2025 हनुमान जयंती अत्यन्त भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया । हनुमान जयंती का उल्लास लिए भक्तगण प्रातः काल से ही वीर हनुमान के दर्शन के लिए उमड़ पड़े ।प्रातकाल में हनुमान जी को नवीन वस्त्र पहनाकर आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे गुलाब , जूही , बेला, मोगरा , गैंदा व से मनभावन श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवम श्री श्याम प्रभु का भी इस अवसर पर विषश श्रृंगार किया गया ।

श्री वीर हनुमान के जयकारों के बीच भक्तगण कतारब्रध होकर वीर बजरंगबली का दर्शन कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे । श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा संगीतमय संकीर्तन प्रारम्भ कर भजनों की अमृत वर्षा की गई । इस अवसर पर वीर बजरंगबली को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान – फल – मेवा का भोग अर्पित किया गया ।

महाआरती व प्रशाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत , ओम जोशी , चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका , विवेक ढांढनीयाँ , विकाश पाडिया , ज्ञानप्रकाश बगला , नितेश लखोटिया , अजय साबू , अरुण धानुका, प्रियांश पोद्दार एवम राजेश सारस्वत का विशेष सहयोग रहा ।

 

 

Leave a Reply