Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल सिनेमा

लोक गायक आशुतोष द्विवेदी का जन्म लेले कान्हा हो गीत लॉन्च

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 07, 2023 ::

आज दिनांक 07 सितंबर 2023 दिन गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक एवं भोजपूरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी का एस एम पी सरगम के द्वारा नव निर्मित कृष्ण जन्माष्टमी के ऊपर आधारित एक सुंदर कृष्ण भजन गीत जन्म लेले कान्हा हो का लॉन्चिन भारतीय जनता पार्टी के प्रखर नेता एव रांची लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ ने रांची अल्बर्ट एक्का चौक में दही हांडी प्रतियोगिता के मंच पर पोस्टर का अनावरण एव यूट्यूब पर अपलोड करके किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची नगर निगम के पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के अध्यक्ष के के गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, साई कृपा के निदेशक गोपाल सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश खेल संयोजक अमन कुमार, प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार दुबे,विशाल सिंह, संजय जयसवाल, सोनू भारद्वाज समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर सांसद संजय सेठ जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण कि महिमा अपरंपार है।
और जब पूरा देश भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मना रहा है उसी क्रम में रांची का बेटा आशुतोष द्विवेदी सुमधुर कृष्ण भजन गाकर कर कृष्ण भक्तों के बीच अपने गीतों से नई उमंग घोलने का काम कर रहा है।
मुझे हर्ष है आशुतोष द्विवेदी के द्वारा गाए हुए इस कृष्ण भजन गीत जन्म लेले कान्हा हो भगवान श्री कृष्ण के परम भक्तो के बीच उनकी महिमा को पहुचायेगा और यह कृष्ण भजन भक्तों को अवश्य पसंद आएगा ।
उन्होंने इस गीत के लिए आशुतोष द्विवेदी और पूरी टीम को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी है।
एस एम पी सरगम के द्वारा आशुतोष द्विवेदी के इस बोल बम गीत” जन्म लेले कान्हा हो” के प्रोड्यूसर संजय कुमार साहू निदेशक स्वराट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, निर्माता प्रमोद राय, निर्देशक गोपाल सिंह निदेशक साई कृपा सह निर्देशक रवि शर्मा गीत ऋषभ सिंह, संगीत प्रमोद राय है।
वहीं सहयोगी में राजीव रंजन, रजत आनंद, प्रियांशु कुमार, विशाल कुमार, दीपक दुबे, नीरज मिश्रा, संजीव कुमार, आनंद कुमार ठाकुर, सूरज प्रसाद, अवधेश ठाकुर, संजय पुजारी, रवि कुमार, कमलजीत सिंह संटी है।

इस एलबम के नव निर्माण के लिए आशुतोष द्विवेदी जी के माता संगीता रानी पिता तुहिन शरद द्विवेदी समेत राजधानी रांची के कई संगीत प्रेमियो ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply