Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया में 1,525 खिलाड़ी शामिल

 

70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड में राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के तहत 19 अगस्त को खेलगांव में शतरंज, कबड्डी और ताइक्वांडो के कुल 1,525 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शतरंज में 362, कबड्डी में 804 और ताइक्वांडो में 359 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। चयन का उद्देश्य राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से उभरती खेल प्रतिभाओं को अवसर देकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। 21 अगस्त को वुशु, फुटबॉल और हॉकी की राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया आयोजित होगी।

 

Leave a Reply