Latest News कैंपस झारखण्ड

दर्शनशास्त्र विभाग का एन.एस.एस. कैम्प (दूसरा दिन) : किया पौधारोपण

रांची, झारखण्ड । फरवरी | 06, 2018 :: दर्शनशास्त्र विभाग, राँची विश्वविद्यालय, राँची में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आज दूसरा दिन था। आज स्वयंसेवकों ने पाहन टोली, हातमा बस्ती में पौधारोपण किया।
आज दूसरे दिन सभी स्वयंसेवकों को पर्यावरण संबंधी बातों की बारीकियों के बारे में बताया गया तत्पश्चात्् एन.एस.एस. के ध्येय गीत गाकर सभी स्वयंसेवकों ने बस्ती में पौधारोपण के लिये प्रस्थान किया।

पाहन टोली के वरिष्ठ एवं मुख्य पाहन श्री जगलाल हेमरोम की देख रेख में पूरी बस्ती में आम, लीची, कटहल आदि के पौधेे लगाये गये। स्वयंसेवकों ने स्वयं गढ्ढा खोदकर पौधे लगाये और उन पौधों की सुरक्षा तथा पानी पटाने की व्यवस्था भी की।
पौधारोपण के बाद सभी स्वयंसेवक कैम्प आये जहां उन्हें आगे के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। आज के कार्यक्रम में डाॅ॰ सरस्वती मिश्रा, डाॅ॰ सुशील कुमार अंकन, डाॅ॰ राज राजेश्वरी वर्मा, डाॅ॰ उषा किरण, कार्यक्रम समनव्यक डाॅ॰अजय कुमार सिंह सहित प्रो॰ अनूप प्रसाद, प्रो॰ बिनोद राम, प्रो॰ अशोक राम, प्रो॰ संजय दास, प्रो॰ मजूषा पूर्ति, प्रो॰ पानो कुमारी, प्रो॰ गुड़िया कुमारी, प्रो॰ शशि सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भागीदारी रही।

Leave a Reply