Breaking News Latest News झारखण्ड

एन.सी.सी के कैप्टन लखबीर सिंह सेवानिवृत

रांची, झारखण्ड | मई | 04, 2019 :: राँची स्थित 3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी के सूबेदार मेजर (ऑनरेरी कैप्टन) लखबीर सिंह कल सेवानिवृत हुए।

कैप्टन लखबीर सिंह ने अपने ३३ साल के सेना काल में बेहद अनुकरणीय अनुशाशन , कर्त्तव्यनिष्ठा और नेतृत्वकर्ता का परिचय दिया।

अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने जम्मू और कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों तथा देश के विभिन्न राज्यों में अपना योगदान दिया। अपने कार्यकाल के दौरान अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार सेनाध्यक्ष के प्रशंसा पत्र द्वारा सम्मानित किया किया। उनके उत्करिसट सेवा के वजह से आनरेरी कैप्टन की उपाधि दी गयी।

इस मौक़े पर बटालियन में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी के कमान अधिकारी कर्नल अभिजात कश्यप, लेफ़्टिनेंट कर्नल रणजीत झा, सेना मेडल, सूबेदार राधे भगत, एन.सी.सी के अन्य अधिकारी और एन.सी.सी कड़ेट्स शामिल हुए।

Leave a Reply