Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय

मुन्ना शर्मा 13वीं बार पैदल निशान लेकर निकल पड़े खाटू धाम की ओर : 1500 किलोमीटर की करेगे यात्रा

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  04, 2025 ::

रांची के श्याम भक्त मुन्ना शर्मा रांची के श्री श्याम मंदिर से निशान लेकर खाटू धाम के श्री श्याम मंदिर के लिए निशान पद यात्रा आज से प्रारम्भ की
13 वी बार खाटू के श्री श्याम मंदिर में निशान ध्वज चढ़ायेंगे मुन्ना शर्मा
रांची से खाटू धाम की यात्रा 1500 किलोमीटर की है।
आज प्रातः 10:00 बजे श्री श्याम मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन कर श्री श्याम निशान का विधिवत पूजन और आरती के उपरांत जय श्री श्याम के जयकारा के साथ श्याम भक्त मुन्ना शर्मा जी ने निशान उठाया ।
उनके साथ काफी संख्या में श्याम भक्त मौजूद थे।
जैसा की ज्ञात है खाटू श्याम को अर्पित करने के लिए यह उनकी तेरवी निशान पद यात्रा है ।
रांची से चलकर आज 20 किलोमीटर की यात्रा के संग विकास में प्रथम रात्रि विश्राम होगा।
श्री श्याम निशान पद यात्रा रांची से निकलकर विकास, ओरमांझी रामगढ़ , हजारीबाग, बरही, चौपारण, शेरघाटी औरंगाबाद, सासाराम ,डेहरी ऑन सोन, बनारस, इलाहाबाद से राजस्थान होते हुए 1500 किलोमीटर की यात्रा तय कर खाटू के श्री श्याम मंदिर 5 मार्च को पहुचेगी।
यह यात्रा 32 दिन में पूर्ण होगी।
प्रतिदिन 40 KM की यात्रा के बाद रात्रि विश्राम होगा।
झारखण्ड के राँची से 5 बार ,कोलकाता से 1 बार ,रायगढ़ से 1 बार, दरभंगा से 1बार ,गुमला से 1 बार, कानपुर से 2 बार देवघर 1 कुल 12 बार पैदल यात्रा कर चुके हैं मुन्ना शर्मा ।
रांची से यह उनकी श्री श्याम निशान लेकर 13 वी बार श्री श्याम निशान यात्रा होगी।
यात्रा प्रति दिन प्रातः 6:00 बजे निशान पूजन ,आरती ,भोग के उपरांत प्रारंभ होगी सायं 6 बजे यात्रा को विश्राम दिया जायेगा। साथ ही
मंदिरों में,धर्मशाला में,श्याम प्रेमी के आवास पर जहाँ भी लोग रुकने के लिये एवं पवित्र जगह निशान को रखने के लिये जगह उपलब्ध कराते है वही पर सायं आरती, पूजन, संकीर्तन, प्रसाद का भोग बाबा के निशान को लगाया जायेगा।
इस यात्रा को सजाने में कई श्याम प्रेमीयो का सहयोग प्राप्त हो रहा है।इस यात्रा में मुख्य रूप से, नटवर शिखवाल, जगदीश शर्मा, विजय शिखवाल , श्री राम, राजेश शर्मा,चीकू शिखवाल, सहित काफी संख्या में श्याम भक्त रांची से इनके साथ विकास तक श्याम निशान के साथ पैदल गए।

Leave a Reply