राची, झारखण्ड | अगस्त 17, 2024 ::
रांची ने ‘एवरेस्ट सम्मिट 2.0 – बियोंड दी माउंटेंस’ के पहल में 17 अगस्त, 2024 को साइक्लोथोन की शुरुआत तेनजिंग जैमलिंग द्वारा हरी झंडी दिखाकर हुई, जिसमें लगभग 100 लोगों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इसकी शुरुआत सुबह 5:30 बजे जेएपी – 1 (शौर्य सभागार), डोरंडा, रांची से हुई जो 23 किमी का सुहाना सफर तय कर धुर्वा डैम से होते हुए वापस से प्रस्थान बिंदु पर पहुंच गई। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन झारखण्ड पुलिस के सहयोग एवं निगरानी में हुआ।
इस साइक्लोथोन का आयोजन इग्नाइट फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक – राजीव गुप्ता के नेतृत्व में सीसीएल, साइबरपीस कॉर्प्स, अडानी पावर, स्वच्छता पुकारे, और प्रतिज्ञा के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के जोश को एवरेस्ट पर्वतारोहियों की भागीदारी ने और ज्यादा बढ़ा दिया, जिसमें मशहूर पूर्णा मलावथ भी शामिल थीं, जो विश्व की सबसे छोटी उम्र की महिला हैं, जिन्होंने सिर्फ 13 साल और 11 महीने की उम्र में ही एवरेस्ट पर फतेह हासिल कर ली थी, जिनके साथ मनदीप सिंह, सुशांत तिर्की, वंदना खेमका, सुमन लाल, सौरभ शेखर, पिंकी मुर्मी समेत अन्य कई भागीदार भी शामिल थे।
पर्वतारोही जिन्होंने साइक्लोथोन में भाग लिया:
* तेनजिंग जैमलिंग
* शरद कुलकर्णी
* डा. मुराद ई. लाला
* देबराज दत्ता
* सत्यरूप सिद्धांता
* एस. कार्तिकेयन
* पूर्णा मलावथ
* डा. उषा हेगड़े
* प्रकृति वार्ष्णेय
* मीनू कालीरमन
* आनंद कुमार
* तूलिका रानी
कार्यक्रम के अंत में फिनिशर्स को उनकी उपलब्धि व भागीदारी को देखते हुए उन्हें मेडल एवं सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया गया।



