राची, झारखण्ड | अगस्त 18, 2024 ::
स्माल फार्मर एग्रीबिजनेस कंसोर्टियम एवं भारतीय कृषि मंत्रालय की तरफ से पुरे देश भर में 24 मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी इनिशिएटिव के अंतर्गत रांची, झारखण्ड में दिनांक 16 अगस्त से 18 अगस्त के बीच यह मेला पुरे धूम धाम से संपन्न हुआ। इस मेले में पुरे देश भर से 100 से ज्यादा FPOS (फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाइजेशन) भाग लिया और अपने प्रोडक्ट्स की बहुत अच्छी सेल की। इस मेले की ख़ास बात यह भी रही की सभी FPOS की टोटल सेल 25 लाख से ज्यादा की हुई और करीब 3000 से जयादा आम लोगों ने मेले में विजिट किया।
इस मेले में FPOS के सदस्यों के लिए बिज़नेस ट्रेनिंग की भी व्यवस्था की गयी थी ताकि उनकी कैपेसिटी बिल्डिंग की जा सके। बिज़नेस ट्रेनिंग के तहत कुल 10 से ज्यादा ट्रेनिंग सेशनस रखे गए थे और सभी ने उसमे बड़े उत्साह से भाग लिया।
इस मेले की एक और ख़ास बात थी की यहाँ B28 इनिशिएटिव के तहत फाइनेंस, एग्रोकेमिकल, ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग, मार्किट लिंकेज, इत्यादि कुल 20 से ज्यादा कम्पनीज ने भी भाग लिया और FPOs के साथ जानकारी साझा की और नेटवर्किंग का फायदा उठाया।
अंततः यह इवेंट भारत FPO एवं माइलस्टोन इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिससे पुरे एग्रीकल्चर वैल्यू चैन को फायदा पहुंचा।




