Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

राची, झारखण्ड  | अगस्त   17, 2024 ::

आज वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अटल पाण्डेय और रांची विश्वविद्यालय वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रा. अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस अवसर पर नवनियुक्त राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, हनुमान चालीसा और मिथिला की पारंपरिक पाग पहनाकर अभिनंदन किया।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अटल पाण्डेय ने राज्यपाल महोदय को उनके बेहतरीन राजनीतिक अनुभव और झारखंड में नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। छात्रों, शिक्षकों, और कर्मचारियों के साथ न्याय होगा, और सरकार व राजभवन के बीच बेहतर समन्वय भी स्थापित होगा।”

डॉ. पाण्डेय ने झारखंड के वोकेशनल शिक्षकों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “शिक्षकों को स्थाई करने, सम्मानजनक वेतनमान निर्धारण, और वोकेशनल कोर्स से प्राप्त हो रही राशि का 80% शिक्षकों की सैलरी पर खर्च करने की आवश्यकता है।”

रांची विश्वविद्यालय वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रा. अवधेश ठाकुर ने भी अतिथि शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “यूजीसी द्वारा तय 1500 रु प्रति क्लास के मानदेय को लागू करने से अतिथि शिक्षकों के साथ न्याय होगा। वर्तमान में विश्वविद्यालय ओ रहा है, जो उचित नहीं है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों में भी इस स्थिति को लेकर चिंता व्याप्त है, जिससे उनके भविष्य पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में डॉ प्रशांत सौरभ, प्रा. राजेश भटनागर और आशुतोष सिंह शामिल थे।

 

 

 

Leave a Reply